Coaching onboarding से लेकर student registration, exam material, examination, evaluation, online result और printed marksheet तक — APS की पूरी प्रक्रिया एक ही जगह समझें।
केवल exam कराना ही उद्देश्य नहीं है; छात्रों को परीक्षा प्रक्रिया से परिचित कराना और coaching institute का administrative workload व्यवस्थित करना भी महत्वपूर्ण है।
लगभग सभी 10वीं (मैट्रिक) के छात्र पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले होते हैं। परीक्षा हॉल में पहली बार उच्च स्तरीय OMR शीट, मुख्य उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) और अटेंडेंस शीट (A व B) को देखकर वे घबरा जाते हैं, जिससे अक्सर अनजाने में गंभीर गलतियाँ हो जाती हैं। इस डर के कारण कई बार प्रतिभावान छात्र भी अपना आत्मविश्वास खो देते हैं और बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते।
इसी समस्या के समाधान के लिए, हम उन्हें मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले ठीक वैसा ही वास्तविक माहौल प्रदान करते हैं। हमारी परीक्षा सामग्री का फॉर्मेट 97% तक हूबहू बिहार बोर्ड की तरह होता है, जिसे हर वर्ष सटीक वैज्ञानिक विधियों और विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित करके तैयार किया जाता है। इस अनुभव के बाद छात्र बिना किसी डर के मुख्य बोर्ड परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं।
प्रत्येक शिक्षक का यह प्रयास रहता है कि उनके संस्थान का हर छात्र बोर्ड परीक्षा में टॉप करे, जिसके लिए वे साल भर कड़ी मेहनत करते हैं। सत्र के अंत में सभी 6 अनिवार्य विषयों की परीक्षा का आयोजन करना, उच्च स्तरीय प्रश्न पत्र सेट करना, कॉपियाँ व OMR जाँचना और रिजल्ट तैयार करना किसी भी कोचिंग संचालक के लिए अत्यधिक कठिन, खर्चीला और समय लेने वाला कार्य होता है।
APS परीक्षा सेवा शिक्षकों को इस पूरी सिरदर्दी से मुक्त करती है। आपको केवल छात्रों से फॉर्म भरवाना है (जिसके लिए आप अपने संस्थान से किसी एक व्यक्ति को 'नोडल ऑफिसर' भी नियुक्त कर सकते हैं)। प्रश्न पत्र निर्माण, प्रिंटिंग, परीक्षा सामग्री की सुरक्षित डिलीवरी, आधुनिक OMR चेकिंग, कॉपियों का निष्पक्ष मूल्यांकन और छात्र-वार डिजिटल व प्रिंटेड मार्कशीट तैयार करने का सारा जिम्मा हमारी टीम का होता है।
💰 लागत: यह संपूर्ण प्रीमियम सेवा मात्र ₹350 से ₹399 प्रति छात्र (न्यूनतम) में उपलब्ध है। संस्थान में छात्रों की संख्या के आधार पर विशेष छूट भी दी जा सकती है।
*कोई अतिरिक्त या हिडन चार्ज (Hidden Fee) नहीं है।